फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 members from three districts held discussions, emphasis on promoting Sikhi

Sirsa News: तीन जिलों के 12 सदस्यों ने किया विचार-विमर्श, सिखी को बढ़ावा देने पर जोर

Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 members from three districts held discussions, emphasis on promoting Sikhi
 गुरुघर दसवीं पातशाही में बैठक के दौरान उप​स्थित सिख समाज के लोग व जीते हुए उम्मीदवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिरसा में रानियां रोड स्थित दसवीं पातशाही गुरुद्वारे में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में विजेता सिरसा, हिसार और फतेहाबाद के आजाद व सांझा पंथक दल के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद कमेटी के 12 सदस्यों ने अपने विचार रखे। इनमें सिरसा से पंथक दल के आठ सदस्य, हिसार से दल समर्थक एक सदस्य और फतेहाबाद से तीन सदस्य शामिल हुए। प्रकाश सिंह साहुवाला ने बताया कि बैठक में मां बोली पंजाबी को लागू करवाने, गुरुघरों में वीआईपी कल्चर को खत्म कराने, गुरुघरों के अंतर्गत चलने वाले स्कूलों को बेहतर बनाने, सिखी को बढ़ावा देना और संस्कृति को बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।


प्रधानगी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानगी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। समान विचारधारा के लोग बैठक में पहुंचे हैं। सांझा पंथक दल और उनके समर्थित जीते हुए आजाद उम्मीदवारों ने समाज को लेकर अपने विचार रखे। बुधवार को फतेहाबाद में सबकी बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रकाश सिंह साहुवाला, गुरमेज सिंह, भाई बिंदर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed