फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सेना का जवान रायफल सहित डयूटी से लापता,

सेना का जवान रायफल सहित डयूटी से लापता,

Wed, 22 Nov 2017 08:26 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
सेना का जवान रायफल सहित डयूटी से लापता,
सेना का जवान रायफल सहित ड्यूटी से लापता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
हिमाचल आर्मी में तैनात गांव वीरूवाला निवासी एक जवान के रायफल सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट जारी है। तो वहीं आर्मी के अधिकारियों ने गांव वीरूवाला में पहुंचकर उसके परिजनों से बातचीत करते हुए जवान के बारे में जानकारी ली है।
परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि उनका संपर्क मोबाइल पर मंगलवार सुबह हुआ था, जिसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। जवान के हथियार समेत लापता होने के बाद जहां आर्मी में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं, जिलेभर की पुलिस और खुफिया तंत्र विभाग भी अलर्ट हो गया है। सेना के अधिकारियों ने लापता जवान शमशेर सिंह के बडागुढ़ा निवासी दोस्तों और गांव झोरड़रोही की एक युवती से भी पूछताछ की है। फिलहाल जवान के घर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

वीरूवाला निवासी बलविंद्र का 24 वर्षीय बेटा शमशेर सिंह जून 2014 में आर्मी में भर्ती हुआ था। शमशेर मौजूदा समय में हिमाचल के धर्मशाला क्षेत्र में तैनात था। परिजनों के मुताबिक शमशेर सिंह एक अक्तूबर को छुट्टी पर आया था इसके बाद वह 19 नवंबर को वापस ड्यूटी पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से जाने के दो दिन बाद हुआ लापता
गत 19 नवंबर सुबह साढे़ नौ बजे शमशेर बडागुढ़ा निवासी अपने दो दोस्तों के साथ कार से ड्यूटी के लिए निकल गया। उक्त दोनों दोस्त उसे लुधियाना तक छोड़कर वापस आ गए। परिजनों के मुताबिक रात करीब नौ बजे शमशेर ने ड्यूटी पर सकुशल पहुंचने के लिए फोन किया। दूसरे दिन सुबह शमशेर ने अपनी मां को फोन कर कहा कि उसका वहां मन नहीं लग रहा। जिस पर उसकी मां ने उसे समझाया। लापता होने के दिन यानि 21 नवंबर को शमशेर ने पुन: अपनी मां से बातचीत में बताया कि वह ड्यूटी के लिए निकल रहा है। परिजनों के मुताबिक उसके बाद से उनका शमशेर से कोई संपर्क नहीं हुआ और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि शमशेर की पोस्ट पर दोपहर दो से चार बजे तक ड्यूटी थी। अधिकारी जब करीब साढ़े तीन बजे चेकिंग के लिए पहुंचे तो शमशेर रायफल सहित लापता था। जवान के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद जहां आर्मी के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं परिजन भी सकते में हैं कि आखिर कुछ घंटे पूर्व बात होने के बाद से शमशेर लापता कैसे हो गया। जवान के हथियार सहित लापता होने के बाद सेना के अधिकारियों ने सभी जिलों में संदेश भिजवाते हुए अलर्ट जारी किया है।
आर्मी के अधिकारियों ने डाला डेरा
शमशेर सिंह की तलाश के लिए आर्मी के सूबेदार की नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात्रि से ही वीरूवाला में डेरा डाल रखा है। अधिकारियों ने शमशेर के परिजनों के अलावा बडागुढ़ा निवासी उन दो दोस्तों से भी पूछताछ की जो उसे लुधियाना तक कार छोड़कर आए थे, लेकिन उन्होंने शमशेर के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि शमशेर का साथ लगते गांव झोरड़रोही में एक युवती के साथ मेलजोल था, जिसके बाद आर्मी के अधिकारियों ने बडागुढ़ा पुलिस को साथ लेकर उक्त युवती से भी पूछताछ की लेकिन उसने यही कहा कि शमशेर का उसके पास यही फोन आया था कि वह सकुशल पहुंच गया है।
सेेना के अधिकारी इस मामले में जहां मंगलवार रात से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी इस मामले की हर पहलू से जांच करते हुए शमशेर के दोस्तों और संबंधियों के अलावा उसके मेलजोल वाले हर व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। शमशेर के वीरूवाला और झोरड़रोही क्षेत्र में आने की संभावित सूचना के बाद रोड़ी और बडागुढ़ा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है तो वहीं जिलेभर की पुलिस व खुफिया तंत्र विभाग भी इस मामले में बराबर निगाह बनाए हुए हैं। शमशेर के घर भी पुलिसकर्मी तैनात किया गया है।
बॉक्स
इस मामले में अलर्ट जारी किया गया है। रोड़ी, ओढां और कालांवाली क्षेत्र में पुलिस को मुस्तैद रहने के आदेश जारी किए गए हैं। बाकी इस मामले में जो भी कार्रवाई है वो सेना के अधिकारी ही देख रहे हैं।

-किशोरी लाल, डीएसपी कालांवाली।
बॉक्स
हम खुद हैरान और चिंतित हैं कि आखिर शमशेर लापता कैसे हो गया। लापता होने के दिन सुबह उसने अपनी मां को ड्यूटी पर जाने की बात कहते हुए फोन किया था। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। अगर शमशेर के बारे से कोई संपर्क होता है तो वे अधिकारियों को जरूर अवगत करवाएंगे।
-बलविंद्र सिंह, शमशेर का पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed