फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   114 students passed NMMS exam in the district

जिले में 114 विद्यार्थियों ने पास की एनएमएमएस परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
114 students passed NMMS exam in the district
सिरसा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता परीक्षा) का प्रोविजनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार जिले में 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को अब चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है। इनमें उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है, जिनके परिवार की सालाना आय 1.50 लाख रुपये से कम है। इस वर्ष बोर्ड ने 20 मार्च को जिले में परीक्षा ली थी। हालांकि जिला में आरक्षित सीटें 107 थीं, जबकि 114 बच्चों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। ऐसे में विद्यार्थियों ने सात अतिरिक्त सीटों पर कब्जा किया है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी को शिक्षा विभाग नौंवी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक हर माह एक-एक हजार रुपये छात्रवृत्ति देगा। शर्त यह है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में ही पढ़ता रहे। बता दें कि अगर किसी जिला में निर्धारित सीटें बच जाती है तो ऐसे में अन्य जिला में पास हुए बच्चे को वो सीट दे दी जाती है।
विज्ञापन

ये दस्तावेज करवाने होंगे जमा
परिवार की आय का प्रमाण पत्र ।
कक्षा सातवीं व आठवीं की डीएमसी।
विद्यार्थी के आधार कार्ड।
विद्यार्थी की बैंक कॉपी की फोटोकॉपी ।
विद्यार्थी का जाति प्रमाण पत्र।
अगर विद्यार्थी दिव्यांग है तो उसका प्रमाण पत्र।
एनएमएमएस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम बोर्ड ने घोषित कर दिया है। इसमें कुल 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। - नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed