फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पांच हजार अंकों में से होगा सर्वेक्षण, नप ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए स्वच्छ भारत मिशन के पास किया आवेदन, नप ने शहर से होर्डिंग

पांच हजार अंकों में से होगा सर्वेक्षण, नप ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए स्वच्छ भारत मिशन के पास किया आवेदन, नप ने शहर से होर्डिंग

Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार अंकों में से होगा सर्वेक्षण,  नप ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए स्वच्छ भारत मिशन के पास किया आवेदन, नप ने शहर से होर्डिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 आज से, नप ने शौचालयों की दशा सही न होने से ओडीएफ प्लस के लिए नहीं किया आवेदन
विज्ञापन

सिरसा। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का सर्वे आज से शुरू हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम 31 जनवरी तक कभी भी आकर शहर का स्वच्छ सर्वे शुरू कर सकती है। इसलिए सिरसा नगर परिषद की टीम ने वीरवार को शहर में सुरखाब चौक और अन्य जगहों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाए। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से रात में भी सफाई शुरू कर दी है। वीरवार को टीम ने शहर में वीरवार को पब्लिक शौचालय भी साफ करवाए है। वहीं कुछ ही दिन पहले नप ने रानियां रोड पर बने अपने खुद के बने डस्टबिन भी हटा दिए। जहां पर पहले कर्मचारी कूड़ा इकट्ठा करते थे।
जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 पांच हजार अंकों का है। सिरसा शहर ओडीएफ तो हैं ,लेकिन शहर में पब्लिक शौचालयों की स्थित सही नहीं है, इसलिए नप ने ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन नहीं किया। शहर की ट्रेड टावर मार्केट का शौचालय बंद ही पड़ा है। सिरसा में करीब 26 पब्लिक टायलेट है और पांच कम्युनिटी टायलेट है। लेकिन शहर के अधिकतर पब्लिक टायलेट की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए नप ने ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन नहीं किया। ओडीएफ के 150 नंबर, ओडीएफ प्लस के 200, ओडीएफ प्लस के 250 नंबर है। जबकि सात स्टार रेटिंग के लिए एक हजार अंक है। नप ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है। थ्री स्टार के लिए आवेदन करने के 500 अंक है। यदि थ्री स्टार रेंक नहीं मिलता तो केवल आवेदन करने पर ही 450 अंक मिल जाएंगे।
विज्ञापन

स्टार रेकिंग के लिए नियम
वन स्टार रेटिंग के लिए डोर टू डोर कलेक्शन 60 प्रतिशत होनी चाहिए। 25 प्रतिशत ठोस एवं तरल कूड़ा अलग अलग होना चाहिए। स्वीपिंग 100 प्रतिशत होनी चाहिए। जबकि दो स्टार रेटिंग के लिए शहर में डोर टू डोर कलेक्शन 80 प्रतिशत होनी चाहिए। 50 प्रतिशत सोर्स सेगरीगेशन होनी चहिए। स्वीपिंग 100 प्रतिशत होनी चाहिए। नप ने थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप का दावा 100 प्रतिशत हो रहा है डोर टू डोर कलेक्शन
डोर टू डोर कलेक्शन 100 प्रतिशत, सोर्स सेगरीगेशन 80 प्रतिशत, दिन और रात स्वीपिंग, 6 गाड़ियों में जीपीएस, 13 गाड़ियों पर जिंगल बैल की रिंगटोन, स्वच्छता संबंधी विभिन्न जगहों पर 15 फ्लैक्स, स्वच्छता एप्प 1700 डाउनलोड किए गए, 6 सक्षम युवा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक कर रहे, बकरियां वाली प्लांट शुरू करने के दावों पर अपना मूल्यांकन करवाएंगी। नगर परिषद सिरसा ने 2015-16 में शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 17 शौचालय बनाए थे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में सिरसा को 294 वां नंबर था। यह सर्वेक्षण चार हजार शहरों में किया गया था।
पांच हजार अंकों का होगा सर्वेक्षण
शहर में पांच हजार अंकों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें 1250 अंक सिटीजन फीडबैक के, 1250 डायरेक्ट आब्जर्वेशन के, 1250 सर्विस के, 1250 सर्टिफिकेशन के हैं।

थ्री स्टार रेटिंग के लिए किया आवेदन
हमने थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन कर दिया है। इसके 500 अंक है। यदि थ्री स्टार रैंकिंग नहीं मिलती तो भी आवेदन करने पर हमें 450 अंक मिल जाएंगे। शहर में शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए हमने ओडीएफ प्लस के लिए आवेदन नहीं किया। हमारी तैयारियां पूरी है।
विजय कुमार, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन अभियान।
फोटो 6, 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed