{"_id":"5adb9d684f1c1b5d098b5d39","slug":"111524342120-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिला के लिए नहीं लगी मेरिट लिस्ट, दिनभर भटकते रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में दाखिला के लिए नहीं लगी मेरिट लिस्ट, दिनभर भटकते रहे अभिभावक
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट समय से तैयार नहीं की जा सकी। अभिभावक अपने बच्चे का नाम पसंदीदा प्राइवेट स्कूल में सूची में देखने के लिए सुबह से ही बीईओ कार्यालय में चक्कर लगाते रहे। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। लेकिन लिस्ट नहीं लग पाई।
कार्यालय में लिस्ट नहीं लगाने पर अभिभावक दिनभर चक्कर काटते नजर आए। कार्यालय में अब सोमवार को निजी स्कूलों में दाखिले की मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। इसके बाद बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। समय पर सूची न जारी होने पर शिक्षा कर्मचारियों का तर्क है कि लिस्ट न लगने का कारण एक विद्यार्थी के पास पांच स्कूल भरने का ऑप्शन है। इसलिए हर स्कूल की रिक्त सीटें चेक करनी पड़ रही हैं। इसलिए छंटनी में समय लग रहा है। शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी काम पर लगे हुए हैं।
अभिभावक परमजीत सिंह ने बताया कि उसके लड़के ने चौथी कक्षा के लिए असेसमेंट परीक्षा तो पास कर ली है। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आज स्कूलों के नामों की लिस्ट लगनी थी, परंतु नहीं लगी। जब कार्यालय में पता किया तो पता चला अब लिस्ट सोमवार को लगेगी। विजय कुमार व कीर्ति देवी ने बताया कि हमारी लड़की ने दूसरी कक्षा के लिए परीक्षा दी थी तथा परीक्षा पास कर ली है। अब प्राईवेट स्कूल में पढ़ाएंगे। आज लिस्ट चेक करने आए थे जो नहीं लगी। विक्रम ने बताया कि उनके आदित्य व अंशिका दोनों बच्चों ने परीक्षा पास कर ली है। लिस्ट देखने आए थे लेकिन नहीं लगी अब सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह रजनी ने बताया कि उसके बच्चे अमन का सूची में नाम आया हुआ था लेकिन अब सोमवार को दोबारा सूची देखने आना पड़ेगा।
विज्ञापन
953 बच्चों ने पास की थी परीक्षा
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित असेसमेेंट परीक्षा 16 अप्रैल को संपन्न हुई, जिसका परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया गया। सिरसा ब्लॉक से 55 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की। निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1717 परीक्षार्थियों में से 953 बच्चों ने परीक्षा पास की थी। जिन बच्चों का नाम परीक्षा पास की सूची में था उनके निजी स्कूलों में दाखिले की मेरिट लिस्ट लगनी थी जो शनिवार को नहीं लग पाई। अभिभावक दाखिले के लिए निजी स्कूलों के नामों की लिस्ट लगनी थी।
लिस्ट तैयार नहीं हुई सोमवार को लगेगी लिस्ट
जिले में निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिलों के लिए शिक्षा का अधिकार नियम 134 ए के तहत बच्चों की असेसमेंट परीक्षा में दूसरी से बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए 1717 बच्चोें में से 953 बच्चों ने परीक्षा पास की है। निजी स्कूलों में नियम 134ए के तहत दाखिला दिलाने के लिए मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की जा सकी है, जिससे कार्यालय में मेरिट लिस्ट नहीं लगाई गई है। कार्यालय में अब सोमवार को लिस्ट लगाई जाएगी।
-आत्मप्रकाश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी, सिरसा।