{"_id":"695806fcfc9e6e47f80a902e","slug":"10-year-old-boy-injured-in-road-accident-dies-in-ellenabad-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150590-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऐलनाबाद में सड़क हादसा में घायल 10 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऐलनाबाद में सड़क हादसा में घायल 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर की विश्वकर्मा मंदिर वाली गली में 24 दिसंबर की शाम सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बच्चे की 31 दिसंबर को हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 14 रूपनगर हरचंद का बास ऐलनाबाद निवासी सोनू का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस 24 दिसंबर को शाम करीब 5:45 बजे ट्यूशन पढ़कर पैदल घर आ रहा था। सिरसा रोड की तरफ से तेज गति से आ रही जीप ने उसे साइड मार दी और प्रिंस दीवार और जीप के बीच फंस गया। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।
परिजन घायल बच्चे को तुरंत ऐलनाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 31 दिसंबर की सुबह प्रिंस की मौत हो गई। 1 जनवरी को बच्चे का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल सिरसा में करवाया गया। जांच अधिकारी कुलवंत कौर ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात जीप चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।