फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 mm rain in the city, buses stuck on Dabwali road

शहर में 10 एमएम बारिश, डबवाली रोड पर धंसी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 mm rain in the city, buses stuck on Dabwali road
डबवाली रोड पर जलभराव के कारण धंसी निजी बस। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्री मानसून की दूसरी बारिश से शहर की सड़क जलमग्न हो गईं। नेशनल हाईवे के साथ डाली गई पाइप लाइन पर पक्का निर्माण न होने से बड़े हादसों का डर बना रहा। कई बसें गड्ढे में धंसी गई तो कई वाहन चालक भी इसमें गिर कर घायल हो गए।
मंगलवार अलसुबह सिरसा में 10 और ओटू में 15 एमएम सहित जिलेभर में बारिश हुई है। ऐसे में किसानों को राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद हुआ जलभराव
शहरवासियों के लिए आफत बन गया। शहर के मुख्य चौक चौराहों, कॉलोनियों और बाजार में सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि प्रशासन की ओर से जल निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन यह खोखले साबित हुए।
विज्ञापन

मुख्य रास्तों पर पाइप लाइन डाल नहीं किया पक्का निर्माण, हो रहे हादसे
शहर के हिसार रोड और डबवाली रोड पर पानी की निकासी के लिए योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है, लेकिन उस पर केवल मिट्टी डाल छोड़ दिया गया। ऐसे में अब बारिश होनेे के बाद यहां पर जलभराव की स्थिति बन रही है। सुबह के समय ही डबवाली रोड स्थित रचना पैलेस के पास यात्रियों को ले जा रही रोडवेज की दो बसें रोड के साथ खोदे गए गड्ढ़े में बैठ गई। इससे बाद यात्रियों को बस से उतार क्रेन से साथ उसे बाहर निकालना पड़ा। दोपहर के समय प्राइवेट बस भी उसकी स्थान पर बैठ गई। हालांकि दिनभर दो पहिए वाहन चालक भी इन गड्ढ़ों का शिकार होते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुई इतनी बारिश
स्थान एमएम
सिरसा 10
ओटू 15
पंजुआना 06
रोड़ी बूंदाबांदी
कालांवाली बूंदाबांदी
खुईयांमलकाना 08
अबूबशहर 05
झंडा 03
नहराणा 04
शहर में इन स्थानों पर हुआ जलभराव, करोड़ों के प्रोजेक्ट फेल
सिरसा में 10 एमएम बारिश होने के साथ शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर में हिसार रोड, डबवाली रोड, बरनाला रोड, अग्रसेन कॉलोनी, रानिया बाजार, हिसारिया बाजार, नागरिक अस्पताल रोड, शिव पुरी रोड, आंबेडकर चौक, जनता भवन रोड, गोशाला मोहल्ला, कंगनपुर रोड, नोहरिया बाजार व अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि शहर से पानी की निकासी करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से करोड़ों के प्रोजेक्ट लगाकर काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो पाया है।

किसानों को मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
मंगलवार को सुबह से ही बारिश होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद किसानों को इसका काफी लाभ मिला है। किसानों की ओर से अब धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी ।

बारिश के बाद हिसार रोड पर हुआ जलभराव । संवाद

बारिश के बाद हिसार रोड पर हुआ जलभराव । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed