फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 mm rain in Ding, only drizzle in Sirsa

Sirsa News: डिंग में 10 एमएम बारिश, सिरसा में सिर्फ बूंदाबांदी

Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 mm rain in Ding, only drizzle in Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा/डिंग मंडी। सिरसा में शनिवार शाम जहां बूंदाबांदी हुई वहीं डिंग मंडी में 10 एमएम तक बारिश हुई है। इससे मौसम खुशगवार हुआ है। लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। डिंग क्षेत्र में हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर रौनक आई, वहीं बाजार में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शनिवार देर शाम मौसम बदला और हल्की बौछारें पड़नी शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक बौछार पड़ने से तापमान में कमी आई। हालांकि डिंग में क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बाजार में सड़कों पर पानी भरने पर राहगीरों को काफी परेशानी देखने को मिली। बारिश डिंग से करीब 3 किलोमीटर दूरी मोचीवाली माइनर तक सीमित रही। ढाणी माजरा से डिंग रोड तक बिल्कुल सूखा रहा। इसके अलावा डिंग से नारायण खेड़ा तक बारिश हुई।
विज्ञापन


डिंग के रेलवे स्टेशन के सामने वाली डिंग रोड से चोपटा जाने वाली रोड पर करीब 2 फुट पानी जमा हो गया। रेलवे स्टेशन से आने व जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के अंदर से गुजरना पड़ा। हालांकि पानी निकासी की परेशानी को लेकर पंचायत व ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को अनेक बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन परिस्थितियों अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मोचीवाली में गुलगुला का लगाया भंडारा

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गांव मोचीवाली में जोहड़ पर स्थित भोमिया मंदिर में गुलगुले का भंडारा लगाया गया। यह भंडारा सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जो शाम को पांच बजे तक जारी रहा। ग्रामीण रायसिंह मईया, सीताराम स्वामी, हनुमान छिंपा, कृष्ण मईया, भुप छिंपा, दर्शन सेठी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed