फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Shot fired at Constable

जमीनी विवाद को लेकर हवलदार पर चलाई गोली

Mon, 31 Mar 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Mon, 31 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shot fired at Constable
जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा पुलिस के हवलदार पर गोली चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बांसवा निवासी चंदन सिंह हरियाणा पुलिस में हवलदार है। वह मोहन नगर में किराए पर रहता है। उसने 8 अक्तूबर 2013 को एक प्रॉपर्टी डीलर से 210 गज के प्लॉट का सौदा किया। इसकी एवज में चंदन सिंह ने 77 हजार रुपये प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए। इसी बीच चंदन सिंह ट्रेनिंग पर मधुबन चला गया। पांच दिन के बाद ट्रेनिंग से वापस आया तो उक्त प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट की रजिस्ट्री करवाने की मांग की। लेकिन डीलर प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने में आना-कानी करता रहा। 30 मार्च की रात इस मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।


कहासुनी के बाद उसी रात करीब पौने दस बजे तीन व्यक्तियों ने चंदन सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। चंदन सिंह ने घर का दरवाजा खोला इसी दौरान उन्होंने उस पर गोली चला दी। गोली दरवाजे पर लगी। इसी दौरान तीनों व्यक्ति फरार हो गए। इस बात की जानकारी उसने कैंप थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली का खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में चंदन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। समाचार लिखे जाने तक न तो पुलिस ने मामला दर्ज किया था और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed