फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sex racket expose in tohana

दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर करवाते थे धंधा

Thu, 07 Nov 2013 10:27 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
 sex racket expose in tohana
टोहाना पुलिस ने दमकौरा रोड पर एक घर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का
विज्ञापन
भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दिल्ली से लाई गई छह कॉल गर्ल और उनके दलाल को गिरफ्तार किया है।

यह रैकेट एक दंपति द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि दमकौरा रोड पर मसाला फैक्ट्री के पास एक किराए के मकान में दंपति द्वारा देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है।

यहां पर दिल्ली से 17 कॉल गर्ल्स बुलाई गई हैं। इस पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी और वहां से दिल्ली की छह युवतियों सहित उनके दलाल टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो युवतियां विवाहित हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु किराए के मकान में देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय पहले हिसार में सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed