फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Severe heat will now begin in Haryana mercury will go above 45 degrees; Heat wave likely from 9th to 11th June

Haryana: अब शुरू होगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री से ऊपर जाएगा पारा; नौ से 11 जून तक लू चलने का आसार, यलो अलर्ट जारी

Sun, 08 Jun 2025 09:29 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Jun 2025 09:29 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश गर्मी से राहत मिली हुई थी। बारिश की वजह से जून के पहले पांच दिन राज्य के लगभग सभी शहरों का तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था।

विज्ञापन
Severe heat will now begin in Haryana mercury will go above 45 degrees; Heat wave likely from 9th to 11th June
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले आठ से नौ दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून के बीच दक्षिण हरियाणा व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जाएगा। इस समयावधि के दौरान लू चलने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश गर्मी से राहत मिली हुई थी। बारिश की वजह से जून के पहले पांच दिन राज्य के लगभग सभी शहरों का तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। अगले कुछ दिन फिलहाल शुष्क रहेंगे। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि नौ से 11 जून तक लू चलने के आसार हैं। इसके चपेट में पूरा राज्य होगा। शनिवार को सबसे गर्म शहर सिरसा रहा। सिरसा में दिन व रात का सभी जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


दिन में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री रहा, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में दिन का तापमान 40.3, हिसार में 41.8, रोहतक में 42.9, भिवानी में 40.9, फरीदाबाद में 39.5, जींद में 39.6, करनाल में 37.3, नूंह में 41.1, पंचकूला में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, अगले कुछ दिन तापमान ऊपर चढ़ेगा। फिलहाल अगले चार से पांच दिन कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून पहुंचने में अभी कम से कम 15 से 18 दिन लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed