फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Severe Fog in Haryana mausam update news

Fog in Haryana: घनी धुंध की चपेट में हरियाणा, ऑरेंज अलर्ट जारी, ट्रेनें लेट; सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Sat, 04 Jan 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 AM IST
सार

माैसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके असर से 5 व 6 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

विज्ञापन
Severe Fog in Haryana mausam update news
हरियाणा में कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा लगातार दूसरे दिन घने कोहरे में लिपटा रहा। नारनौल व आसपास के क्षेत्र में सुबह कोहरा छाने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। जिससे वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन




इन दिनों कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने रंग दिखा रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कोहरा नहीं होने और हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार को कोहरा छाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि वीरवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन क्षेत्र में न्यूनतम व अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। आगामी दिनों में क्षेत्र में सघन कोहरा व हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में 4 जनवरी को मध्यम श्रेणी, 7 जनवरी को कमजोर और 10 जनवरी को मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि विक्षोभ के कारण हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से क्षेत्र में सघन कोहरा, शीतलहर व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन परेशान करेगा कोहरा

बहादुरगढ़ में शनिवार को भी सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे ने वाहन चालकों व आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने लगातार दो-तीन दिनों तक कोहरे की संभावना व्यक्त की है। कोहरे के कारण क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। वहीं ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। एक्सप्रेस हो या पैसेंजर सभी ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। 



कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जमीनी सतह पर जब बादल बनने लगे तो उसे कोहरा कहा जाता है। कोहरा ऊंचाई और लंबाई दोनों तरह से बनता है। यह हवा, नमी तापमान आदि के अनुसार ही बनता है। कोहरे में जब प्रदूषक मिलते हैं तो स्मॉग बनती है। हालांकि जिन जगहों पर नमी अधिक होती है वहां पर कोहरा अधिक छाया रहता है। शुक्रवार को हवा में नमी का असर 47 से 100 प्रतिशत तक रहा। कोहरा ज्यादा होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर खड़े यात्री भी नजर नहीं आए।

कोहरे के आगोश में धर्मक्षेत्र, आठ मीटर से भी कम दृश्यता

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र लगातार दूसरे दिन भी गहरे कोहरे के आगोश में हैं। सुबह करीब 10 बजे तक भी दृश्यता आठ मीटर से भी कम रही तो ठंडी हवाओं ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक दर्ज किया गया।

गत दिवस शुक्रवार को दोपहर बाद धूप खिलने के उपरांत देर शाम को फिर कोहरा गिरने लगा था और रात के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। यह कोहरा सुबह तक और भी गहरा होता रहा तो सुबह 11 बजे तक भी सड़कों पर वाहन रेंगते रहे तो हादसे की आशंका भी बनी रही। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने के आसार है, जिससे कुछ राहत मिल पाएगी।

सोनीपत में दृश्यता कम होने से हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

कोहरा, ठंड के साथ ही प्रदूषण लोगों लिए मुसीबत बन गया है। रात से ही कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे कोहरा कम होने से राहत मिल सकी। रात को कोहरे के बीच नेशनल हाईवे-44 समेत केएमपी व केजीपी पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई थी। ट्रेनों की रफ्तार भी थमी रही।

वातावरण में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा मुसीबत बना रहा। शुक्रवार रात नौ बजे से ही घना कोहरा छा गया था। जिसका प्रभाव शनिवार सुबह भी रहा। रात को घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। रात को दृश्यता शून्य तक आ गई थी। वाहन चालक रात को कतार बनाकर चल रहे थे। हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। एक निजी साइट पर सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 दर्ज किया गया। हालांकि मुरथल में लगा वायु मापक यंत्र करीब 15 दिन से नहीं चल रहा है।



धीमा हुआ ट्रेनों का परिचालन
कोहरे के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी ट्रेनों का परिचालन धीमा है। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर 20 मीटर तक सिमटी दृश्यता के कारण दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से 11 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीं रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते अपडाउन की शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस व पठानकोट एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है।

शनिवार को दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 11 घंटे, मालवा का 6 घंटे, दादर एक्सप्रेस 5 घंटे, जम्मू मेल 4 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के रद्द रहने व देरी से चलने के कारण सोनीपत से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed