फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   See rural raging beef truck, burned 20 vehicles

बरसाना भेजी गायें हरियाणा में छीनीं,15 ट्रक फूंके

Fri, 30 Aug 2013 11:39 PM IST
चंडीगढ़/रेवाड़ी/गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रेवाड़ी/गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
See rural raging beef truck, burned 20 vehicles
चंडीगढ़ से बरसाना की एक गोशाला में भेजी गईं 195 गायों में से 145 को हरियाणा में ग्रामीणों ने छीन लिया। भीड़ ने 15 ट्रकों को खाली कर उनमें आग लगा दी। भीड़ को गलतफहमी थी कि ये ट्रक गो तस्करों के हैं।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार सुबह गुड़वांग जिले के पटौदी के पास हेलीमंडी और खंडेवला के बीच हुई। भीड़ को देख सुरक्षा के लिए गई चंडीगढ़ पुलिस की टीम और ट्रक चालक भाग गए।
विज्ञापन


घटना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करके उग्र भीड़ को तितर बितर कर दिया।

fire9 ट्रकों में सवार करीब 50 मवेशी ही शुक्रवार को बरसाना की गोशाल पहुंचे। इस घटना से नगर निगम के अधिकारी सकते में हैं। इससे लावारिस गायों को पकड़ने के अभियान पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से शहर की 195 लावारिस गायों को पकड़कर 25 ट्रकों से बरसाने की श्री माता गोशाला भेजा जा रहा था। सबसे पहले ग्रामीणों ने झज्जर जिले के लुहारी गांव में इन ट्रकों को रोका।

ट्रकों के काफिले के आगे चल रही झज्जर पुलिस ने ग्रामीणों को कागजात दिखाकर हकीकत से अवगत कराया। यहां से ट्रक रवाना कर झज्जर पुलिस की टीम लौट गई और ट्रक आगे रवाना हुए।

हेलीमंडी की सीमा में पहुंचते ही भीड़ ने ट्रकों को घेर लिया।

भीड़ इन गायों को फर्रुखनगर गोशाला ले जाने की जिद कर रही थी। हेलीमंडी चौक पर ग्रामीणों ने गायों को उतारकर पहले 3 ट्रक और फिर 50 गज दूर तीन और ट्रक फूंक डाले।

इसके बाद ग्रामीण ट्रकों को फर्रुखनगर गोशाला ले जाने लगे।

लेकिन खंडेवला गांव में 9 ट्रकों को आग लगा दी गई। इस बीच ट्रकचालक वाहनों को छोड़ भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला घेरे जाते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी मौके से खिसक गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही गुड़गांव के एडीसी पुष्पेंद्र चौहान, पटौदी के एसडीएम मनोज खत्री, डीसीपी (साउथ) राहुल शर्मा और पटौदी की एसीपी उषा कुंडू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

लेकिन हजारों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने एसीपी कुंडू से हाथापाई भी की। इस पर गुड़गांव और झज्जर से अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा। लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।

गायों से भरा एक ट्रक बाघनकी में सुरक्षित
चंडीगढ़ से पशुओं को लेकर बरसाना जा रहे काफिले में से एक ट्रक भटकता हुआ बाघनकी गांव पहुंच गया, जहां गांव के युवकों ने उसे रोक लिया।

गांव निवासी गजराज कौशिक ने बताया कि इसकी जानकारी मानेसर थाना पुलिस को दे दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने साथ मानेसर थाने ले गई। कागजात व अन्य छानबीन के बाद उसे मथुरा के लिए रवाना कर दिया गया।

ज्वाइंट कमिश्नर को भेजा
लावारिस गायें बरसाना ले जा रहे ट्रक फूंके जाने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ नगर निगम के ज्वॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता और इंफोर्समेंट अफसर कश्मीरा सिंह को दिल्ली रवाना कर दिया गया।

गायों के साथ थे करीब 30 कर्मचारी
गायों को ले जा रहे 25 ट्रकों के साथ भेजी गई टीम में 4 जिप्सियां, पशु चिकित्सक, पानी का टैंकर, सफाई निरीक्षक आदि शामिल थे।

इसके साथ ही सभी ट्रकों में निगम का एक-एक कर्मचारी भी था। सभी ट्रकों को ट्रांसपोर्ट एरिया से बुलाया गया था। इस घटना से ट्रांसपोर्टरों में रोष है।

पकड़ी गायों को 25 ट्रकों से बरसाना भेजा गया था। ट्रकों के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और निगमकर्मी थे। घटना से निगम की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल कर्मियों के बारे में जानकारी की जा रही है।


पूरे मामले पर निगरानी के लिए ज्वॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता और इंफोर्समेंट ऑफिसर कश्मीरा सिंह को भेजा गया है। नगर निगम के अधिकारी लगातार गुड़गांव पुलिस और प्रशासन के संपर्क में हैं। एपीआरओ एक दिन पहले ही बरसाना पहुंच चुके थे। उन्होंने वहां नौ ट्रकों के पहुंचने की पुष्टि की है।
वीपी सिंह, आयुक्त, नगर निगम, चंडीगढ़

इस घटना के बारे में फिलहाल सटीक जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। अभियान के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।
सुभाष चावला, मेयर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed