{"_id":"153b70f1f39b95e0a29678fa759d5556","slug":"second-day-of-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली कर्मचारियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली कर्मचारियों ने निकाली रैली
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम कर्मचारी काफी उत्तेजित दिखे। बुधवार को कर्मचारी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अजरौंदा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। काफी देर बाद कर्मचारियों को वहां से हटाया जा सका।
नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस रैली को बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, हरियाणा टूरिज्म विभाग, हुडा, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व सर्व कर्मचारी संघ के वीरेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में नगर निगम गेट से दोपहर 12 बजे रैली निकाली गई, जिसे बीके चौक, नीलम चौक, अंजरौदा चौक घुमाते हुए वापस बीके अस्पताल परिसर में लाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपी चंद, कर्मचारी नेता युद्धवीर खत्री, जयपाल हंस, अशोक कुमार, आशा शर्मा, बलवीर बहल, गुरुशरण सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली के आगे चल रहे थे।
कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सरकार आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ठेकेदारी प्रथा में कम पैसे मिलने के कारण उनके सामने परिवार चलाने का संकट पैदा हो रहा है। लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं है।
बीके अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देर्शों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। क्योंकि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का लाउड स्पीकर प्रतिबंधित है। यहां मौजूद भारी पुलिस बल सिर्फ तमाशबीन बना रहा।
कार्यालय में डाला कूड़ा, गेट ताला जड़ा
फरीदाबाद। आक्रोशित नगर निगम कर्मचारी बुधवार को कार्यालय पहुंचे और उन्होंने निगम परिसर में कूड़ा डाल दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह पूरे परिसर को कूड़े से पाट देंगे। वहीं कुछ कर्मचारियों ने निगम के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे निगम के कई अधिकारी कार्यालय के अंदर ही रह गए। ताला जड़े जाने की सूचना मिलने पर कुछ कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने इस कदम का विरोध किया। इसके बाद निगमायुक्त सुप्रभा दहिया से शिकायत की। इस पर दहिया ने संयुक्त आयुक्त एनआईटी सुनीता वर्मा को गेट पर ताला खुलवाने के लिए भेजा।