फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   second day of strike

हड़ताली कर्मचारियों ने निकाली रैली

Wed, 22 Jan 2014 11:19 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jan 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
second day of strike

प्रदेशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम कर्मचारी काफी उत्तेजित दिखे। बुधवार को कर्मचारी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अजरौंदा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। काफी देर बाद कर्मचारियों को वहां से हटाया जा सका।

नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस रैली को बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, हरियाणा टूरिज्म विभाग, हुडा, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व सर्व कर्मचारी संघ के वीरेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में नगर निगम गेट से दोपहर 12 बजे रैली निकाली गई, जिसे बीके चौक, नीलम चौक, अंजरौदा चौक घुमाते हुए वापस बीके अस्पताल परिसर में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपी चंद, कर्मचारी नेता युद्धवीर खत्री, जयपाल हंस, अशोक कुमार, आशा शर्मा, बलवीर बहल, गुरुशरण सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली के आगे चल रहे थे। 

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सरकार आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ठेकेदारी प्रथा में कम पैसे मिलने के कारण उनके सामने परिवार चलाने का संकट पैदा हो रहा है। लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं है।

बीके अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देर्शों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। क्योंकि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का लाउड स्पीकर प्रतिबंधित है। यहां मौजूद भारी पुलिस बल सिर्फ तमाशबीन बना रहा।


कार्यालय में डाला कूड़ा, गेट ताला जड़ा
फरीदाबाद। आक्रोशित नगर निगम कर्मचारी बुधवार को कार्यालय पहुंचे और उन्होंने निगम परिसर में कूड़ा डाल दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह पूरे परिसर को कूड़े से पाट देंगे। वहीं कुछ कर्मचारियों ने निगम के दोनों गेट पर ताला जड़  दिया, जिससे निगम के कई अधिकारी कार्यालय के अंदर ही रह गए। ताला जड़े जाने की सूचना मिलने पर कुछ कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने इस कदम का विरोध किया। इसके बाद निगमायुक्त सुप्रभा दहिया से शिकायत की। इस पर दहिया ने संयुक्त आयुक्त एनआईटी सुनीता वर्मा को गेट पर ताला खुलवाने के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed