{"_id":"088bf2bd6115e7d370e112c5aac0849f","slug":"sdm-raid-on-sweet-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मिठाई की दुकानों मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मिठाई की दुकानों मारे छापे
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Tue, 22 Oct 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में त्योहारों पर मिलावटी मिठाईयां बेचे जाने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम अजय चोपड़ा ने कई दुकानों पर छापामारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए।
तोशाम कस्बे में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न हो इसके लिए एसडीएम ने क्षेत्र के बाजारों में मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया। उन्होंने सिवानी रोड और मुख्य बाजार स्थित आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों पर छापे मारे और सैंपल लिए। उन्होंने दूध की डेयरी से भी सैंपल लिए।
इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम की इस कार्रवाई से बाजार में दिनभर हड़कंप मचा रहा। एसडीएम चोपड़ा ने बताया कि नकली मावे से बनी मिठाई बेचना न केवल अपराध है बल्कि यह आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ है। सेहत से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। यदि किसी भंडार के सैंपल सही नहीं मिले तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।