फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   school girl kidnap and raped

स्कूल से लौट रही छात्रा अगवा, सारी रात रेप

Wed, 04 Sep 2013 08:15 AM IST
पंचकूला/ब्यूरो
पंचकूला/ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
school girl kidnap and raped

स्कूल से लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वारदात गांव गढ़ी में हुई और शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार, किडनैपिंग, धमकी देना व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ी कोटाहा गांव निवासी एक छात्रा ने बयान दर्ज कराए की सोमवार दोपहर को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे इसी गांव निवासी सुरजीत ने रोक लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुरजीत उसे हिमाचल स्थित कालाआंब के एक होटल में ले गया और उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। पूरी रात उसे वहीं पर रखा और मंगलवार सुबह घर के नजदीक छोड़ दिया।

साथ उसने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जो सोमवार से ही उसकी तलाश कर रहे थे। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर सुरजीत की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed