फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sarpanch of Panchayat land sold clay, case File

सरपंच ने पंचायती जमीन की मिट्टी बेची, केस दर्ज

Tue, 26 Nov 2013 09:12 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch of Panchayat land sold clay, case File
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गांव रोलियावास की महिला सरपंच और तीन वाहन चालकों के खिलाफ पंचायती जमीन से मिट्टी खुदवाने के आरोप में रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बीडीपीओ अरुण कुमार की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


रोलियावास में सरपंच की ओर से पंचायती जमीन से लाखों की मिट्टी उठवाकर ईंट भट्ठों पर बेचने की शिकायत मिलने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक  रोलियावास में पिछले पांच दिनों से पंचायती जमीन पर से मिट्टी उठाने का खेल चल रहा था। सोमवार की  शाम बीडीपीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन से पंचायती जमीन पर मिट्टी की खुदाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि ट्रैक्टर चालक मिट्टी उठाकर ईंट भट्ठों पर ले जा रहे थे। बीडीपीओ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव की महिला सरपंच के इशारे पर ही मिट्टी उठान का खेल चल रहा था।


बीडीपीओ अरुण कुमार ने रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत देकर रोलियावास की महिला सरपंच, मिट्टी उठान मेें लगे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed