{"_id":"66fc1ca7d7c0b8b1490e6abb","slug":"sangam-program-of-power-discussion-with-leaders-in-amar-ujala-election-chariot-in-sonipat-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: सोनीपत में अमर उजाला की टीम ने नेताओं से की चर्चा, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर मढ़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: सोनीपत में अमर उजाला की टीम ने नेताओं से की चर्चा, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर मढ़े आरोप
Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला टीम सोमवार को नूंह पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए और शाम को नेताओं से चर्चा की गई।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की टीम मंगलवार को पानीपत पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, शाम को नेताओं के साथ चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने विकास कार्यों को गिनवाया। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हैं। लगातार जनता के बीच जाकर उन्होंने संविधान, एमएसपी, आरक्षण को लेकर झूठ बोला। जनता को कमल के फूल का निशान देखना है। हमें कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं लेना पड़ा। वो वर्तमान में सोनीपत निगम के मेयर थे। पार्टी अपने सर्वे करती है। चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। लगातार 2014 से 2019 तक विपक्ष के लोग कहते थे कि पकड़ के दिखाओ...वही काम ईडी ने शुरू कर दिया तो ये लोग कहते हैं कि सरकार के दबाव में काम किया जा रहा है।'
विज्ञापन
लोकदल पार्टी के नेता ने कहा, 'मेयर ने एक भी सड़क का निर्माण नहीं कराया। जब लोग धरने पर बैठे तब सड़कों का निर्माण कराया गया...अब निखिल मदान कहते हैं उन्होंने रोड बनवा दिया। दो-तीन साल पहले चुनाव हुआ लोगों ने मेयर बनाया, लेकिन काम नहीं किया।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'राहुल जी मेरे नेता हैं...मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मैं कांग्रेस के अनुसूचित जाति समाज का नेतृत्व करता हूं। लोकदल और भाजपा एक ही पार्टी है, जो हरियाणा की तीन करोड़ जनता समझ चुकी है। इस बार पूरी तरह से जनता ने अपना मन बना लिया है कि कांग्रेस को 75 पार कराएगी।