{"_id":"956b32070e3aae2bd0f87b8298123ad3","slug":"sachin-gift-to-rewari-s-akhil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के इस गिफ्ट को नहीं भूल पाएंगे रेवाड़ी के अखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन के इस गिफ्ट को नहीं भूल पाएंगे रेवाड़ी के अखिल
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अखिल तुम्हारे जन्मदिन पर मैं तुम्हारे लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहनी गई टी शर्ट भेज रहा हूं, जो तुम्हें पसंद आएगी’। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की ऑडियो रिकार्डिंग के साथ जब रेवाड़ी के अखिल स्वामी को उनकी दस नंबर की टी शर्ट मिली तो वह खुशी से फूला नहीं समाया।
अब अखिल वही टीशर्ट पहनकर क्रिकेट खेलता है तो उसे समझ नहीं आता कि क्रिकेट के भगवान से मिले इस तोहफे का उपकार वह कैसे चुकाए। अखिल के पिता एवं एशियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष अमित स्वामी भी सचिन से निजी मुलाकात कर चुके हैं। उसी मुलाकात के बाद सचिन ने यह तोहफा उनके बेटे के लिए भेजा था।
अमित स्वामी सचिन तेंदुलकर के मित्र हैं। उन्होंने सचिन से हुई मुलाकात के दौरान अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘नैपोलियन’ उन्हें भेंट की थी। इस मुलाकात के दौरान सचिन ने उनके बेटे अखिल के लिए कुछ भेजने का वादा भी किया था। पांच जनवरी 2010 को उनके बेटे अखिल के नौवें जन्मदिन पर ऑडियो रिकार्डिंग के साथ टी शर्ट पहुंची तो अखिल हैरान रह गया। ऑडियो में कहा गया था कि ‘अखिल तुम्हारे पापा ने तुम्हारे बारे में बताया, मै तुम्हें अपने हस्ताक्षर के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहनी गई टीशर्ट भेज रहा हूं’।
विज्ञापन
रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ रहे अखिल ने सचिन से प्रेरणा लेकर क्रिकेट की तरफ ध्यान देना शुरू किया और इन दिनों वह पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा है। उनके पिता अमित ने बताया कि सचिन जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं।
उनके जैसे खिलाड़ी विरले ही होते हैं। उनसे मुलाकात करना और उनके द्वारा बेटे को टी शर्ट प्रदान करना उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने सचिन को क्रिकेट की अंतिम पारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।