फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth will raise their voice on 31st to demand employment

Rohtak News: रोजगार की मांग के लिए 31 को हुुंकार भरेंगे युवा

Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Youth will raise their voice on 31st to demand employment
26सीटीके17.भाजपा कार्यालय जाते नवीन जय​हिन्द। संवाद
रोहतक।
विज्ञापन

जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद के रोहतक स्थित तंबू में बड़ी संख्या में बेरोजगार पहुंचे। यहां सीईटी व एचएसएससी की भर्तियां नहीं होने की समस्या सुनाई। इसके बाद सभी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने भाजपा प्रांतीय कार्यालय की ओर कूच किया। रास्ते में पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। बाद में बेरोजगार युवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मिले। प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें चुनाव आयोग को नोटिस लिख कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

नवीन जयहिंद ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के साथ 31 अगस्त को स्टेडियम के सामने पार्किंग में धरना दिया जाएगा। सभी बेरोजगार दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर पहुंचेंगे। पार्टियां अपनी राजनीति के चक्कर में बेरोजगारों को फुटबॉल न बनाएं। हाईकोर्ट भी पिछली भर्तियों को पूरी करने के आदेश दे चुका है। इसके बावजूद आयोग सरकारी भर्तियां क्यों पूरी नहीं कर पा रहा है। बेरोजगार युवाओं की सीईटी के साथ एचएससीसी की ग्रुप 1- 2 और 56–57 भर्ती व हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया पिछले 5 से 6 साल से रुकी हुई है। चुनाव से पहले सरकार को इन भर्तियों को पूरा करना था लेकिन आचार संहिता लगने के बाद इन्हें रोक दिया गया है। जबकि चुनाव आयोग ने रुकी हुई भर्ती पूरी करने की बात कही थी। इस कारण युवाओं को अपनी मांगों को लेकर भटकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed