फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth should have strong hold on language to make career in army: Colonel Deshwal

सेना में कॅरिअर बनाने भाषा पर मजबूत पकड़ रखें युवा : कर्नल देशवाल

Sat, 07 Sep 2024 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth should have strong hold on language to make career in army: Colonel Deshwal
रोहतक। जाट महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेंटर ने शुक्रवार को आयोजित रोजगार में सॉफ्ट स्किल्स का महत्व पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं एनडीए, सीडीएस, एसएसबी, सीजीएल, बैंकिंग, सिविल सर्विस आदि की तैयारी के लिए जानकारी दी गई। सेमिनार में जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शबनम राठी, जाट संस्था के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सतबीर छिकारा, डिफेंस एस्पिरेंट्स एंड लीडरशिप अकादमी के मुख्य सलाहकार कर्नल डीएस देशवाल, निदेशक मेजर भरत सिंह, इमेज कंस्टलटेंट की ट्रेनर डॉ. नेहा चौधरी, कंस्टलटेंट डॉ. कमल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि विद्यार्थी जो दूर अन्य प्रदेशों में जाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करते थे उन्हें भविष्य में जाट संस्था के कैंपस में ही यह सुविधा जल्द मिलने जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलों को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराई से दूर रहकर कड़ी मेहनत कर सेना में, सिविल सर्विस में, खेलों आदि में करियर स्थापित करें। दिमाना ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि संस्था के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारे देहात के बच्चे जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में पास होते हैं उनकी में निजी कोष से आर्थिक मदद भी करूंगा।
विज्ञापन

कर्नल डीएस देशवाल ने विद्यार्थियों से सेनाओं में कॅरिअर बनाने के लिए और भाषा पर मजबूत पकड़ रखने के लिए कहा। उन्होंने खासतौर पर अंग्रेजी भाषा और सामान्य ज्ञान से हमेशा अपडेट रहने को भी प्रेरित किया। प्राचार्य ने प्रतियोगी परीक्षा तैयारी केंद्र खोले जाने पर प्रबंध कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से कहा प्रतिस्पर्धा में आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जो इसका सामना करेगा, वह अपनी मंजिल तक पहुंचने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित जाट कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी और एवं डिफेंस एस्पिरेंट्स एंड लीडरशिप अकादमी के निदेशक मेजर भरत सिंह ने कहा कि हमारी युवा शक्ति विश्व की सबसे बड़ी ताकत है। इसे सही दिशा देकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सर्वप्रथम लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed