फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth should become partners in positive change in the society: Prof. Tilakraj

समाज में सकारात्मक बदलाव के भागीदार बनें युवा : प्रो. तिलकराज

Tue, 16 Jan 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth should become partners in positive change in the society: Prof. Tilakraj
15सीटीके22....जाट कॉलेज में एनएसएस कैंप के दौरान मुख्य वक्ता प्रो. तिलकराम  को सम्मानित करती प्
देश का युवा ऊर्जावान है। उसमें क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की है। इसके लिए उन्हें सकारात्मक माहौल देना बेहद जरूरी है। यह बात एमडीयू के एनएसएस कॉर्डिनेटर प्रो. तिलकराज ने जाट कॉलेज में एनएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही। मुख्य वक्ता का प्राचार्य डॉ. शबनम राठी, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. शमशेर धनखड़, डॉ. मनीषा दहिया व डॉ. शीशपाल राठी ने स्वागत किया। मंच संचालन छात्र जतिन मलिक ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि साथ ही युवा अपनी सोच में बदलाव लाएं। नकारात्मकता को खत्म कर समाज में सकारात्मक बदलाव के भागीदार बनें। देश के युवाओं ने यह साबित किया है कि वे अपने छोटे से प्रयासों से केवल अपनी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बदल सकते हैं। प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने कहा कि समाज सेवा और देश सेवा का नशा सबसे बड़ा होता है। एक बेहतर समाज के निर्माण में युवाओं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जितनी जिम्मेदारी हमारी हमारे परिवार के लिए होती है उतनी ही जिम्मेदारियां हमारी हमारे समाज के प्रति भी बनती है और इन जिम्मेदारियों को बिना किसी निस्वार्थ भाव के करना समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र अपराजित सिंह, जतिन मलिक, रिया ने युवा और समाज सेवा से ओतप्रोत अपनी बात रखी। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, डॉ. शमशेर धनखड़, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. शीशपाल राठी, राजेश तक्षक, संदीप दुहन, मोहित अहलावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed