फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth shot dead after three hours of fighting

झगड़े के तीन घंटे बाद युवक की गोली मार कर हत्या

Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead after three hours of fighting
गांव भराण के एक युवक को युवती पर छींटाकशी करने वालोें का विरोध करना महंगा पड़ गया। युवकों ने गांव की एक लड़की पर छींटाकशी करने पर बाइक सवार दो आरोपी युवकों की मौके पर पिटाई कर दी। वहीं बाइक सवार दोनों युवक तीन घंटे बाद वापस लौटे और पिटाई करने वाले युवकों के साथी अंशु को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण एक युवती के साथ छींटाकशी करने के विरोध में हुई मारपीट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात बुधवार रात 9 बजे के बाद की है। 22 वर्षीय अंशु खेत में घूमने जा रहा था। इसी दौरान वहां बाइक सवार दो युवक आए और उसकी छाती में गोली मार दी। महम थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि शाम छह बजे अंशु व अन्य लोगों का बाइक सवार युवकों से किसी युवती पर छींटाकशी करने पर मारपीट हुई थी। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने रात में वापस आकर वहां घूम रहे अंशु पर गोली चला दी। हमला करने वाले युवक भाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed