फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth parliament against drug abuse will be organized in Rohtak tomorrow

Rohtak News: नशे के विरुद्ध युवा संसद का आयोजन कल रोहतक में

Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth parliament against drug abuse will be organized in Rohtak tomorrow
नव युवा फाउंडेशन की ओर से 22 मार्च को नव युवा छात्र संसद का आयोजन यहां किया जाएगा। इसका मुख्य विषय युद्ध, नशे के विरुद्ध रहेगा। जाट शिक्षण संस्था के सहयोग से युवाओं को नशे के विरुद्ध प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित यह नव युवा संसद जाट कॉलेज के सभागार में होगी। इसमें 15 राज्यों के 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। अमर उजाला इस आयोजन का नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तरीय नव युवा छात्र संसद के प्रथम सत्र का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त करेंगे। यहां विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कासवाह, जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व प्राचार्य डॉ. शबनम राठी रहेंगी। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षित दहिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यहां दिल्ली निवासी जतिन खुराना को नव युवा यूथ आइकन अवाॅर्ड से नवाजा जाएगा। वह अपने दो सफल स्टार्टअप शुरू करने के अलावा 11 व 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकसित भारत पर अपनी प्रेजेंटेशन दे चुके हैं।
विज्ञापन

नव युवा फाउंडेशन के संयोजक प्रवीण कुमार ने बताया कि युवा संसद में देश के 15 राज्यों के 100 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को पक्ष व विपक्ष पदाधिकारियों के किरदार दिए जाएंगे। इनके लिए ड्रेस कोड लागू रहेगा। इसके तहत संबंधित युवा अपने प्रांत का पारंपरिक पहनावा या फॉर्मल ड्रेस पहन सकते हैं। युवा संसद में एमडीयू की विधि विभाग की छात्रा अंकिता पांडे व आईआईएमसी छात्र सिद्धार्थ सहराय स्पीकर की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा संसद के लिए जाट कॉलेज के हॉल को संसद में तब्दील किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को संसद सा माहौल मुहैया कराना है। युवा संसद से पहले अतिथियों का सम्मान व भाषण होगा। इसके बाद हार्टफुल इंस्टीट्यूट रोहतक के मेडिटेशन ट्रेनर ब्रिगेडियर महासिंह हुड्डा युवाओं को तनाव से उबरने के मंत्र व गुर सिखाएंगे। इस 10 मिनट के सत्र के बाद युवा संसद शुरू होगी। इसमें बेस्ट डेलीगेट, बेस्ट स्पीकर, बेस्ट रिसर्चर व बेस्ट मिमिक्रियन के चार अवाॅर्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed