फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth murdered in Ekta Colony during horse-drawn

एकता कॉलोनी में घुड़चढ़ी के दौरान युवक की हत्या

Sat, 27 Nov 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Ekta Colony during horse-drawn
शहर की एकता कॉलोनी में वीरवार की रात शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दूल्हे के बड़े भाई सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। विवाद देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी सूरज ने दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई व दो बहनें हैं। उसके बड़े भाई सुभाष की शादी हो चुकी है। वीरवार की शाम वह अपने भाई सुभाष के साथ कॉलोनी निवासी अजय की शादी में गया था। रात करीब 10 बजे घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान गाना बजाने को लेकर सुभाष की दूल्हे के बड़े भाई विजय, सन्नी व काले से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान विजय ने ईंट से सुभाष के सिर पर कई वार कर दिए। इसके साथ ही उसके साथियों ने उसे पीटा और नजदीक प्लाट में फेंक दिया। सूचना मिलने पर किसी तरह उसने घायल भाई को पीजीआई में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीजे पर युवक नाच रहे थे। इसी बीच गाड़ी का तेल खत्म हो गया। इसके चलते डीजे बंद कर दिया गया। इस पर सुभाष डीजे चलाने की जिद्द करने लगा। इसे लेकर उसकी विजय से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

समय रहते पीजीआई ले जाते तो बच जाती जान
झगड़े के बाद लहूलुहान हालत में सुभाष सड़क किनारे खाली प्लाट में पड़ा रहा। उसके परिजनों व पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यदि समय रहते उसे पीजीआई ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग का काम करता था सुभाष
सुभाष के भाई सूरज ने बताया कि चार भाइयों में सुभाष ही शादीशुदा था। उसे एक बेटा भी है। वह वेल्डिंग का कार्य करता था।
डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने दूल्हे के भाई सहित तीन के खिलाफ का मामला दर्ज किया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी शिवाजी कॉलोनी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed