फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth festival in rohtak

यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों का धमाल

Thu, 05 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 05 Nov 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
youth festival in rohtak
राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे जोनल यूथ फेस्टिवल में बुधवार को
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की।

एमडीयू जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट मनोज खत्री मुख्यातिथि रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह का यूथ फेस्टिवल विद्यार्थी जीवन का सुहावना पल होता है। प्राचार्य लक्ष्मी बेनीवाल दलाल ने कहा कि यूथ फेस्टिवल लोक संस्कृति का आइना हैै। यूथ फेस्टिवल की मुख्य थीम भारतीय संस्कृति को लेकर रखी गई है, जिससे लोगों को विलुप्त हो रही भारतीय संस्कृति को लेकर एक संदेश मिले।

कुछ ऐसी रही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
स्टेज-1 पर एकांकी नाटक, मिमिक्री और वेस्टर्न ग्रुप सांग प्रस्तुत किया गया। शाम के समय वन एक्ट प्ले का प्रदर्शन भी किया गया।
स्टेज-2 पर गीत, गजल और भजन की शानदार प्रस्तुति और शाम के समय सोलो वेस्टर्न डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्टेज-3 पर इंग्लिश में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
स्टेज-5 पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कोलाज मेकिंग इवेंट हुए। इसके अलावा शाम को पोस्टर मेकिंग और रंगोली दर्शकों के आर्कषण का केंद्र रही।


आज ये होंगे कार्यक्रम
स्टेज-1 पर सुबह के समय कव्वाली, फोक में ग्रुप डांस होगा। स्टेज-2 पर आर्केस्टा होगा। स्टेज-3 पर मॉक इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन, स्टेज-4 पर आइडिया हंट और क्रिएटिव राइटिंग के साथ-साथ स्टेज-5 पर क्विज इवेंट होंगे। शाम को विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed