फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies in suspicious circumstances, case filed against wife

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर केस दर्ज

Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, case filed against wife
शहर थाना इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की बहन के बयान पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली विकासपुरी निवासी गुंजन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई संजय गाबा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ माता दरवाजा के पास रहता था। उसने अपनी भाभी पर भाई को प्रताड़ित व पिटाई करने का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर उसने मंगलवार रात कुछ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ले जाया गया, यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने संजय की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि संजय की मौत के मामले में उसकी बहन गुंजन के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। उसने अपनी भाभी सपना पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed