फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth Congress executive committee dissolved, process for new one begins

Rohtak News: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, नई के लिए प्रक्रिया शुरू

Sat, 21 Dec 2024 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress executive committee dissolved, process for new one begins
21 सीटीके01-जिला कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते युवा कांग्रेस के रोहतक जोन प्रभारी र
रोहतक। युवा कांग्रेस ने प्रदेश में ब्लॉक से प्रदेश तक कार्यकारिणी भंग कर दी है। साथ ही नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस का नया ढांचा तैयार करने पर कार्यकर्ताओं ने भी ताकत झोंक दी है। यह कहना है युवा कांग्रेस के रोहतक जोन प्रभारी रामआश्रय चौहान का। वह शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। ब्लॉक, विधानसभा, जिला व प्रदेश समेत छह स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव कराया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष व महासचिव के लिए यह चुनावी पैटर्न अपनाया जा रहा है। इसके लिए 20 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। नामांकन पांच जनवरी तक होंगे। नामांकन की छानबीन 15 जनवरी तक सभी स्तर के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सदस्यता व मतदान अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा। ब्लॉक से लेकर राज्यस्तर की कार्यकारिणी के लिए एक सदस्य सभी छह स्तरों के लिए मतदान कर सकेगा। ब्लॉक स्तर पर 17, विधानसभा स्तर पर 27, जिला स्तर पर 31 और प्रदेश स्तर पर 61 युवाओं की कमेटी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार इन चुनावों के लिए विद आईवाईसी एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। चुनाव पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होंगे। कोई भी उम्मीदवार एआई या किसी अन्य एजेंसी का इस्तेमाल करते हुआ पाया गया तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। इस मौके पर साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष लवनीश हुड्डा, शहरी जिला अध्यक्ष विकास परमार, नेशनल कोऑर्डिनेटर परमजीत सिंह पम्मी, नरेश पहलवान व युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed