{"_id":"62c74da4ee202831d708ac79","slug":"youth-climbed-the-tower-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, पुलिस को कॉल कर बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, पुलिस को कॉल कर बुलाया
Fri, 08 Jul 2022 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:01 AM IST
सार
112 नंबर पर कॉल करने के बाद फोन फ्लाइट मोड पर कर लिया। डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने नीचे उतारा और पीजीआई में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर गुरुवार सुबह हरियाणा के रोहतक में जींद बाईपास के नजदीक 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी। कहा, कोई सुसाइड करने जा रहा है, जल्द आ जाओ। पुलिस ने डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद उसे किसी तरह नीचे उतारकर पीजीआई में दाखिल करवाया। पूछताछ में बोला, महिला मित्र ने दूसरी जगह शादी कर ली। इस बात को लेकर खटपट हो गई, दुखी होकर टावर पर चढ़ा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 से कंट्रोल रूम में कॉल आई। एक युवक का फोन आया हुआ, जिसने बताया कि कोई मोबाइल टावर पर चढ़ रहा है, आत्महत्या भी कर सकता है। पुलिस ने बताए गए मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला, लेकिन कॉल करते समय लोकेशन जींद बाईपास के नजदीक दिखाई दी। सिटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। राजपूत धर्मशाला के नजदीक टावर पर एक युवक चढ़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर अचेत होने का नाटक किया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवाज दी, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि फोन फ्लाइट मोड पर कर टावर के ऊपर एंगल के साथ सिर लगाकर अचेत होने का नाटक किया। इससे पुलिस कर्मियों के भी हाथ-पैर फूल गए कि कहीं युवक ने जान तो नहीं दे दी। मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि उससे पहले ही दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग धीरे-धीरे टावर के ऊपर चढ़ने लगे। जब युवक के नजदीक पहुंचे तो उसने हरकत की। साथ ही अपने परने को गले में डाल लिया, लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। धीरे-धीरे नीचे उतारकर लाया गया। नीचे आने पर युवक कुछ भी नहीं बता रहा था। उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां आधे घंटे के बाद ही युवक की चेतना लौट आई।
दिल के ऊपर लिखवा रखा है लड़की का नाम
पुलिस ने युवक के चेतना में आने के बाद बयान दर्ज किए। बिहार निवासी अरुण ने बताया कि उसकी एक लड़की से दोस्ती थी, उसे लड़की के दूसरी जगह शादी करने का पता लगा। उसने बात की तो खटपट हो गई। इससे दुखी होकर ही टावर पर चढ़ा था। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया।
पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना आई थी कि जींद बाईपास के नजदीक एक युवक टावर पर चढ़ रहा है। पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारकर पीजीआई में दाखिल करवाया। बाद में युवक ने बयान दिए कि उसकी एक लड़की से खटपट हो गई थी। दुखी होकर टावर पर चढ़ा था। उसे बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया है। - सब इंस्पेक्टर सोनू, प्रभारी गोकर्ण पुलिस चौकी