फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth attacked

रोहतक: कंप्यूटर कोर्स सीखने आ रहे युवक पर चाकू से हमला

Thu, 09 Feb 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
youth attacked

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के गांव काहनी से रोहतक शहर कंप्यूटर कोर्स सीखने आ रहे 17 साल के निशांत पर चुनावी रंजिश के चलते अड्डे पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। उसके हाथ व कान के पीछे वार किया गया। इस संबंध में सदर थाने में गांव के ही युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक काहनी निशांत ने दी शिकायत में बताया कि छह फरवरी को वह गांव के अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था। उसे रोहतक आना था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव का युवक विनय प्रताप व ऊनसपाल आए। दोनों उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर विनय प्रताप ने जेब से चाकू निकाला और कान के पीछे वार किया। इसके बाद ऊनसपाल ने मुंह पर डंडे से वार किया। उसके पिता व अन्य ग्रामीणों ने आकर बीच बचाव करवाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
सरपंच चुुनाव के बाद से हो रहे झगड़े
घायल निशांत के पिता सुशील कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। सरपंच के चुनाव में वह विजयी पक्ष की तरफ था। दूसरा पक्ष के कुछ लोग तभी से नाराज हैं। चुनावी रंजिश के चलते ही उसके बेटे पर चाकू से हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed