फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth and elderly arrested including country-made pistol and five cartridges

देसी पिस्तौल व पांच कारतूस समेत युवक व बुजुर्ग गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth and elderly arrested including country-made pistol and five cartridges
रोहतक। पुलिस की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए एक बुजुर्ग व युवक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सांपला प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि एसआई प्रकाश चंद के नेतृत्व में टीम नाईवाला चौक बेरी रोड ईस्माइला के पास गश्त पर थी। सूचना मिली की दो लोग अवैध हथियार सहित कुलताना की तरफ पैदल जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग व्यक्ति व युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ में बुजुर्ग की पहचान झज्जर के बहराणा निवासी धर्मराज व सोनीपत के बुटाना निवासी राहुल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर धर्मराज के पास से देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और राहुल के पास से चार जिंदा कारतूस मिले। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed