फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   young man was beaten to death with sticks at liquor vend In Rohtak, bike riding miscreants carried out crime

Rohtak: शराब ठेके पर डंडों से पीट-पीट कर युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 16 Apr 2024 11:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

रोहतक में देर रात एक युवक की डंडों से पीट-पीट की हत्या कर दी। आसन गांव के पास अड्डे पर शराब का ठेका है। वहां किसी बात को लेकर कंसाला के युवकों व दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोबारा कंसाला के छह-सात युवक बाइकों पर आए और रिंकू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
young man was beaten to death with sticks at liquor vend In Rohtak, bike riding miscreants carried out crime
रोहतक आईएमटी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सोनीपत रोड स्थित आसन गांव के शराब ठेके के पास सोमवार देर रात दुकान बंद करने को लेकर आसन व कंसाला गांव के युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में कंसाला गांव के बाइक सवार युवकों ने आसन के युवक रिंकू की डंडों से पीट-पीट की हत्या कर दी। इस संबंध में आईएमटी थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली कि आसन गांव के पास अड्डे पर शराब का ठेका है। ठेके पर कंसाला गांव के तीन-चार युवक बाइकों पर सवार होकर आए। शराब लेने के बाद दुकान पर शीतल पेयजल व अन्य सामान लेने लगे। दुकानदार ने कहा कि जल्दी सामान खरीद लें, फिर दुकान बंद करने का समय हो जाएगा। इस बात को लेकर कंसाला के युवकों व दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उस समय तो ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच बीचबचाव करवा दिया। आरोप है कि दोबारा कंसाला के छह-सात युवक बाइकों पर आए और दुकान पर आकर झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय दुकान पर आसन गांव का युवक रिंकू भी बैठा था। आरोप है कि रिंकू को आरोपियों ने डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। सुबह आसन गांव के सरपंच सितेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में ग्रामीण आईएमटी थाने में पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed