फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   young man murdered with sharp weapon in Rohtak, body found under Kharawar bypass bridge

Haryana: रोहतक में धारदार हथियार से युवक की हत्या, खिरावड़ बाईपास पुल के नीचे मिला शव

Tue, 11 Feb 2025 11:29 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
young man murdered with sharp weapon in Rohtak, body found under Kharawar bypass bridge
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक आईएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ बाईपास पुल के नीचे धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना सोमवार दिन रात की है और शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र स्थित खरावड़ बाईपास पुल के नीचे सो पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक मृत अवस्था में पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों में युवक के शव मिलने की सूचना प्रसारित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed