फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man dies after tractor overturns, neck separated from torso

Rohtak News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन

Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after tractor overturns, neck separated from torso
02-रोहतक के बैंसी-फरमाणा गांव के बीच इसी ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई थी सोनू की मौत। स्रोत : पर - फोटो : shiv tripathi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव बैंसी व फरमाणा के बीच ट्रैक्टर पलटने से यूपी के संभल जिले के गांव दीपपुर डंडा निवासी सोनू (22) की मौत हो गई। ट्रैक्टर के पिछले टायर की रगड़ से युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि फरमाणा व बैंसी गांव के बीच सड़क निर्माण चल रहा था। दो दिन पहले ठेकेदार ने कार्य पूरा कर दिया था।
मंगलवार शाम को ठेकेदार ने कर्मचारियों को बचा सामान उठाने की हिदायत दी। एक कर्मचारी फरमाणा से महम जा रहा था जहां रास्ते में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। ठेकेदार के ज्यादातर कर्मचारी महम चले गए जबकि सोनू अकेले ही ट्रैक्टर लेकर बैंसी गांव की तरफ जाने लगे। रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे आने से सोनू की गर्दन पिछले टायर के नीचे आ गई। ब्रेक खुलने के कारण पिछला एक टायर घूमता रहा जिससे रगड़ खाने से सोनू की गर्दन धड़ से अलग होकर लटक गई। आसपास के किसानों ने उसे निकाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पीजीआई में ले जाया गया। मंगलवार रात को यूपी के संभल से पिता चंद्रपाल परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर यूपी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed