फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man commits suicide on railway track

Rohtak News: रेलवे ट्रैक पर युवक ने दी जान

Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide on railway track
बहादुरगढ़। टिकरी बॉर्डर के नजदीक एमआईई क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक युवक ने आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार के पटना जिले से था। पिछले कुछ समय से यहां टिकरी बॉर्डर पर परिवार सहित रह रहा था। मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर रात को उसका शव रेलवे लाइन किनारे पाया गया। सूचना पाकर जीआरपी बहादुरगढ़ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान कपड़ों में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि अनिल ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्म हत्या की है। इसके पीछे पारिवारिक विवाद की संभावना है। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed