{"_id":"6737bf9e22922b2d7d06cd16","slug":"young-man-accused-two-bank-staff-of-fraud-of-rs-2-lakh-rohtak-news-c-17-roh1019-545009-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक ने दो बैंक के स्टाफ पर लगाया दो लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक ने दो बैंक के स्टाफ पर लगाया दो लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। थाना आर्य नगर में एक व्यक्ति ने दो बैंकों के कर्मियों पर चेक के साथ छेड़छाड़ करके धोखाधड़ी से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित एससीएफ 28 हुडडा कॉम्प्लेक्स निवासी अनुज गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके नाम का दो लाख रुपये का अकाउंट का चेक कार्तिक सरन ने दिया था। उन्होंने अपने स्टाफ कर्मी प्रदीप को उसे खाते में लगाने के लिए भेजा था। जब वह 5 सितंबर को एसबीआई हुडा कॉम्प्लेक्स रोहतक में जमा कराने गया तो उसे बैंककर्मियों ने चेक बाक्स में डालने के लिए कह दिया। दो दिन बाद खाता चेक किया तो देखा कि उसमें रुपये नहीं आए। बैंक में पूछा तो बताया गया कि यहां पर कोई चेक नहीं मिला है।
इसके बाद उन्होंने कार्तिक सरन से कॉल करके पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके खाते से दो लाख किसी ने 5 सितंबर को ही नकद निकाल लिए। अब पीड़ित ने एसबीआई और पीएनबी बैंक कर्मियों पर मिलीभगत करके दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कैशियर ने रुपये देने के दौरान आधार कार्ड की कॉपी ली और फाड़ दी
पीड़ित ने आरोप लगाया कि पीएनबी बैंक के कैशियर ने दो लाख रुपये निकालने के दौरान जिस व्यक्ति को राशि दी थी। उनसे आधार कार्ड तो लिया, लेकिन रुपये देने के बाद फाड़ दिया। इससे उनकी पूरी तरह संलिप्ता प्रतीत हो रही है।