फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   You will be able to know the crowd at the center during voting through the app

Rohtak News: एप से पता कर सकेंगे मतदान के दौरान केंद्र पर भीड़

Mon, 29 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
You will be able to know the crowd at the center during voting through the app

विज्ञापन
झज्जर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर इन क्यू नामक एप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ के बारे में जानकारी ले सकेंगे और भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकते हैं। जिले में बहादुरगढ़ और झज्जर शहरी क्षेत्रों में यह एप काम करेगा। इस व्यवस्था के चलते मतदाताओं को वोट डालने के लिए अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आयोग की ओर से 30 शहरी विधानसभा क्षेत्रों में वोटर इन क्यू नामक एप संचालित किया जाएगा। इसमें झज्जर और बहादुरगढ़ क्षेत्र का नाम शामिल है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ देखकर बिना मतदान किए लौट जाते हैं, लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी।जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि वोटर इन क्यू एप से मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed