फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yogesh had killed Priya by strangulating her with a dupatta; the dupatta has been recovered

Rohtak News: योगेश ने चुन्नी से गला दबाकर की थी प्रिया की हत्या, चुन्नी बरामद

Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yogesh had killed Priya by strangulating her with a dupatta; the dupatta has been recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर- 6 में किराये के मकान में पलवल के गांव नागल ब्राह्मण निवासी निवासी योगेश ने सहमति संबंध में रह रही करनाल की प्रिया की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की थी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली है। वहीं, पुलिस ने प्रिया की बहन रीना की शिकायत पर मृतक योगेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
योगेश ने 3 जून को प्रिया की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को बेड में डाल दिया था और फिर आत्महत्या कर ली थी। 6 जून को पुलिस ने योगेश का शव बरामद किया था। इस दौरान कमरे की जांच के दौरान पुलिस प्रिया का शव बरामद नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

19 जून को जब योगेश का पिता गिरिराज सामान लेने पहुंचे तो बेड के अंदर प्रिया की लाश मिली थी। सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस ने योगेश की लाश बरामद कर जांच की तो जांच के दौरान प्रिया का शव क्यों नहीं मिला। इसकी जांच डीएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि 3 जून को योगेश और प्रिया में देर तक झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद योगेश ने प्रिया की चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान बहरोड में मौसी के घर गई प्रिया की बेटी बार-बार फोन कर रही थी।
प्रिया के तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रिया की हत्या के बाद उसके तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। प्रिया अपने बच्चों को बहुत प्यार करती थी। वह चाहती थी कि उसके तीनों बच्चे उसके साथ रहें लेकिन योगेश इस पक्ष में नहीं था। वह चाहता था कि प्रिया उसके साथ अकेली रहे। प्रिया की एक बेटी व दो बेटे हैं। बच्चों के लिए ही वह योगेश से हमेशा लड़ाई करती थी, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि बच्चे उससे दूर रहें। बच्चों को लेकर हुए विवाद में योगेश ने प्रिया की हत्या कर दी। प्रिया के परिवार में सिर्फ उसका भाई और बहन हैं। अब बच्चे उसके भाई और बहन के साथ ही रहेंगे। प्रिया के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रिया ने अपने पति को दे दिया था तलाक
प्रिया और योगेश दोनों धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहते थे। करनाल के गोशाला रोड निवासी प्रिया की पलवल के गांव नागल ब्राह्मण निवासी निवासी योगेश से 3 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। प्रिया और योगश दोनों शादीशुदा थे। प्रिया ने पति को तलाक दे दिया था। योगेश का पत्नी से तलाक की प्रक्रिया अभी चल रही थी। दोनों ने ही पहले लव मैरिज की थी। फिर से दोनों को प्यार हुआ, मगर इस बार दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

वर्जन
योगेश ने चुन्नी से गला घोंटकर प्रिया की हत्या की थी। चुन्नी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने प्रिया की बहन रीना की शिकायत पर मृतक योगेश पर हत्या का मामला दर्ज किया है। -सुनील, एसआई, सेक्टर 6 थाना धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed