{"_id":"6778413f37cae67611069ce2","slug":"yoga-opd-will-be-held-in-pgi-four-days-a-week-vice-chancellor-rohtak-news-c-17-roh1019-574377-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में सप्ताह में चार दिन लगेगी योग ओपीडी : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में सप्ताह में चार दिन लगेगी योग ओपीडी : कुलपति
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
03सीटीके07..पीजीआई वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत : संस्था
Link Copied
कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने शुक्रवार को पीजीआई की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कमरा नंबर 75 के पास सप्ताह में चार दिन योग की ओपीडी जारी रखने के आदेश दिए, ताकि मरीजों को योग के लिए फार्मेसी कॉलेज स्थित ओपीडी में न जाना पड़े। वहीं, एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने संस्थान में कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल साथ रहे। डाॅ. कुंदन मित्तल ने बताया कि स्पेशल वार्ड 1 में चल रहे नवीनीकरण के कार्य को समय सीमा के अंदर पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद कुलपति ने पंचकर्म क्लिनिक का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत की और क्लिनिक के कार्यों के बारे में जानकारी ली। अंत में इम्यूनाइजेशन रूम का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधीक्षक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।