फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Year old demand of Kalanaur fulfilled, got the status of sub-division

कलानौर की बरसों पुरानी मांग पूरी, मिला उप मंडल का दर्जा

Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Year old demand of Kalanaur fulfilled, got the status of sub-division
लघु सिचवालय कलानौर। संवाद
कलानौर। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में आठ नए उपमंडल के गठन की घोषणा की है। इसमें रोहतक जिले के कलानौर को भी उपमंडल का दर्जा हासिल हुआ है। दरअसल कस्बे के लोगों की पुरानी मांग सब डिविजन को लेकर बार-बार विधानसभा में कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने आवाज उठाई है।
विज्ञापन

इससे पहले कलानौर उप तहसील के रूप में जानी जाती थी, कांग्रेस सरकार में इसे तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ था। अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने कलानौर को उपमंडल तहसील का दर्जा दे दिया है। इससे कलानौर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। कलानौर के लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए रोहतक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं अब जिले में रोहतक, महम, कलानौर तीन उपमंडल हो जाएंगे। कलानौर को उपमंडल बनाने की मांग बहुत पुरानी रही है। हालांकि कलानौर से रोहतक दूर नहीं है, लेकिन क्षेत्र के 24 गांवों से कलानौर होते हुए जरूरी कामों के लिए रोहतक पहुंचना पेचीदगी भरा रहता है। अब लोगों को यह दिक्कत नहीं होगी। तमाम प्रशासनिक कामों के लिए लोगों को एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) कार्यालय में ही जाना पड़ता है। वाहनों के पंजीकरण से लेकर अन्य महत्वपूर्ण काम उपमंडल कार्यालय से होते हैं। सरकार की घोषणा के बाद अब लोगों को यहां एसडीएम बैठने का इंतजार रह गया है।
विज्ञापन

यह मिलेंगी सुविधाएं-
उपमंडल बनने से क्षेत्र को काफी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को अपने जरूरी काम करवाने के लिए रोहतक कार्यालय में जाना पड़ता था। अब यह सुविधा पास ही मिल जाएगी और आवागमन में अधिक समय नहीं लगेगा। उपमंडल बनने के बाद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विकास की नई योजनाएं बनेंगी और सरकार से अधिक बजट जारी होगा। उपमंडल कार्यालय बनने से युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
मेरे द्वारा ही कलानौर उप तहसील को तहसील का दर्जा दिलवाया गया था। कलानौर हलके को उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा में बार-बार आवाज उठाई गई है। अब इस मांग को पूरा होने पर कलानौर वासियों को बधाई देती हूं और भी महत्वपूर्ण मांगे हैं जिन्हें पूरा करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- शकुंतला खटक, विधायक, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed