{"_id":"664bbbd69265cd962a0b40c8","slug":"yashika-among-girls-and-manav-first-among-boys-rohtak-news-c-17-roh1020-427013-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लड़कियों में यशिका और लड़कों में मानव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लड़कियों में यशिका और लड़कों में मानव प्रथम
विज्ञापन
रोहतक। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान मदीना की ओर से प्राचार्य वीरेंद्र मलिक के नेतृत्व में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का सोमवार को अगस्त्य अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में समापन हो गया। इसमें जिले के सभी पांचों खंडों के सरकारी, मॉडल संस्कृति व सरकार के सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जो खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर चयनित हुए थे।
इस प्रतियोगिता में कक्षा छठीं से आठवीं (आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष) व कक्षा नौवीं व दसवींं के (आयु वर्ग 14 से 16 वर्ष ) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक आयु वर्ग से चार लड़कियों और चार लड़कों ने भाग लिया। इसमें कुल 73 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संचालक डॉ. सतीश शर्मा प्रवक्ता डायट मदीना ने विद्यार्थियों को योग नियमित रूप से करने की सलाह दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आयुष विभाग से राकेश बुधवार और पूनम अहलावत योगा कोच व शारीरिक शिक्षिका शिक्षा और पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में लड़कियों में यशिका प्रथम, रिया द्वितीय, ईशा तृतीय व हंसिका चतुर्थ स्थान पर रही। लड़कों में मानव प्रथम, आशीष द्वितीय, गौरव तृतीय और रमन चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं इसी प्रकार नौवीं व दसवीं कक्षा वर्ग में लड़कियों में से स्वीटी प्रथम, काजल द्वितीय, सोनिया तृतीय और भावना चतुर्थ स्थान पर रही। लड़कों में कार्तिक प्रथम, कुणाल द्वितीय, तरुण तृतीय और दौलत राम चतुर्थ स्थान पर राम रहे। इस मौके पर अगस्त्य विद्यालय की प्राचार्य सुशीला गुलिया, शारीरिक शिक्षक कर्मवीर ढाका, जिला शिक्षा खेल अधिकारी राकेश सिवाच (कार्यवाहक ), अमरपाल, पावेल, डॉ. शक्ति सिंधु आदि शिक्षक मौजूद रहे।