फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestling dance will be held at Saint Shiromani Baba Haridas Dalla Dham on 7th November.

Rohtak News: 7 नवंबर को संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला धाम में होगा कुश्ती दंगल

Fri, 01 Nov 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Wrestling dance will be held at Saint Shiromani Baba Haridas Dalla Dham on 7th November.
बेरी। दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला वाले धाम में 20वें विशाल भंडारे का आयोजन सात नवंबर को किया जाएगा। वहीं, इस दौरान दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन छह नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष यहां पर विशाल भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाता है। इसमें पूरे हरियाणा के अनेकों पहलवान शिरकत करते है और अपना दमखम दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस दंगल व भंडारे का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। लड़कों के कुश्ती दंगल में 27, 30, 33, 37, 42, 48, 55, 62, 68, 76 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले पहलवानों के लिए रहने व खाने का उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दंगल में विजेता पहलवान को बाबा रामदास की ओर से इनाम व आशीर्वाद दिया जाएगा। दल्ला वाला धाम पर बाबा हरिदास की मान्यता है। कोच मुकेश कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को पहलवानों का वजन किया जाएगा। दंगल में पहुंचने वाले पहलवानों को वजन के लिए एक आईडी व फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed