{"_id":"65859d12f1e12b87e102fb97","slug":"wrestler-yogeshwar-dutt-said-the-bad-phase-of-wrestling-is-over-wrestlers-should-come-forward-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुश्ती संघ के चुनावों पर योगेश्वर बोले- कुश्ती का बुरा दौर गुजर गया, सकारात्मक सोच से आगे आएं पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुश्ती संघ के चुनावों पर योगेश्वर बोले- कुश्ती का बुरा दौर गुजर गया, सकारात्मक सोच से आगे आएं पहलवान
Fri, 22 Dec 2023 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:58 PM IST
सार
ओलंपिक पदक विजेता ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि कुश्ती का बुरा दौर गुजर गया है। पहलवान सकारात्मक सोच से आगे आएं। साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर बोले कि खेल से दूर होने पर पीड़ा स्वाभाविक है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों।
विज्ञापन
पहलवान योगेश्वर दत्त।
- फोटो : twitter
विस्तार
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त का कहना है कि पिछले 11 माह कुश्ती व पहलवानों ने बुरा दौर देखा है, जो अब गुजर गया है। जूनियर से लेकर सीनियर लेवल तक के पहलवान सकारात्मक सोच के साथ आगे आएं। नई फेडरेशन उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। वह शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
योगेश्वर ने कहा कि संजय सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कुश्ती संघ की नई टीम चयनित हुई है। पहले की तरह कुश्ती का स्वर्णकाल लौटकर आएगा। 13 साल कुश्ती का अच्छा कार्यकाल रहा। लगातार चार ओलंपिक में कुश्ती में देश को पदक मिला, लेकिन यौन शोषण के आरोप बड़े दुखदायी रहे।
विज्ञापन
हालांकि अदालत में केस की सुनवाई चल रही है, जिसका निर्णय आ जाएगा, लेकिन राष्ट्रीय कुश्ती संघ भंग होने से खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पहलवान समय पर बाहर नहीं जा पा रहे थे। एडहॉक कमेटी के पास इतना अनुभव नहीं था। अब कोच, डॉक्टर व विदेशों में शिविर आसानी से लग सकेंगे।
विज्ञापन
साक्षी के संन्यास पर बोले- खेल से दूर होना दुखद
कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने संन्यास ले लिया। इस सवाल पर योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेल से दूर होना हर खिलाड़ी के लिए दुखद होता है, चाहे किसी भी तरह की परिस्थितियां क्यों न हों क्योंकि खेल से ही उसे पहचान और ऊंचाई मिलती है।