फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Worship of mother started with the installation of Kalash

कलश स्थापना के साथ शुरू हुई मां की आराधना

Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Worship of mother started with the installation of Kalash
पेच परसराम सेवा मंडल पुरानी अनाज मंडी के दुर्गा महोत्सव में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। विज्ञप्
रोहतक। शारदीय नवरात्र का सोमवार से शुभारंभ हुआ। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ माता की पूजा कर कलश स्थापना की। नवरात्र में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। किला रोड बाजार में माता के शृंगार के लिए सिंदूर, चूड़िया, बिंदी, चुनरी आदि कई प्रकार का सामान उपलब्ध है। बाजार में दुकानों के बाहर माता की पूजा का सामान सजाया गया जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिर जैसे दुर्गा भवन मंदिर, माता दरवाजा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर, डीएलएफ देवी मंदिर समेत कई मंदिरों के प्रांगण को फूलों व लड़ियों से सजाया गया है इसके अलावा माता की मूर्तियों का भी शृंगार किया गया है।
विज्ञापन

बाबा बालकपुरी धाम के डेरा प्रमुख महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने बताया कि धाम में माता का दरबार लगाया है। नवरात्र के पहले दिन माता की पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर कलश स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के नौ दिन तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रोज शाम सात से नौ बजे महिलाओं द्वारा भंजन संध्या आयोजित की जाएगी। महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन शाम सात से नौ बजे तक डांडिया का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पेच परसराम सेवा मंडल पुरानी अनाज मंडी की ओर से छठे दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के पहले दिन 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल माता की मूर्ति की स्थापना की। महामंडलेश्वर परम चैतन्य एवं वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन जैन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। ज्वालीजी से लाई गई माता की ज्योत को दरबार में विराजित किया गया। उसके बाद दोपहर में महिलाओं ने भजन संध्या कर माता के भजन गाए और शाम को आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed