फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   world boxing championship - Amit Panghal confirmed the medal, the battle for the final on 20

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप-अमित पंघाल ने पक्का किया पदक, 20 को होगी फाइनल की जंग

Thu, 19 Sep 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
world boxing championship - Amit Panghal confirmed the medal, the battle for the final on 20
रूस के एकातेरिनबुर्ग शहर में एमच्योर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही पुरुष वर्ग की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में एक ओर तो रोहतक के बॉक्सर अमित पंघाल ने 52 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाकर, चैंपियनशिप में अपना पदक पक्का कर लिया है। वहीं दूसरी ओर 91 किलो भारवर्ग में संजीत को इक्वाडोर के बॉक्सर के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अमित पंघाल अब आगामी 20 सितंबर को फाइनल में जगह बनाने के लिए कजाकिस्तान के बॉक्सर के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे।
विज्ञापन

अटैकिंग मोड में खेले दोनों बॉक्सर, 4-1 से जीता अमित
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सर अमित पंघाल ने 52 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला। अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में अमित का मुकाबला फिलिपिंस के बॉक्सर के साथ हुआ। इस मुकाबले में दोनों बॉक्सरों ने अटैकिंग मोड अपनाते हुए पूरे मैच में जमकर पंच बरसाए। इस मुकाबले को अमित ने 4-1 से हरा दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अमित इस बॉक्सर को एशियन खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले में भी हरा चुके हैं। अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि अब अमित आगामी 20 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के बॉक्सर के साथ भिड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमित इस बॉक्सर के साथ पहली बार मुकाबला खेेलेगा।
विज्ञापन

अपना खेल छोड़ विरोधी के खेल में फंसे संजीत, 4-1 से मिली मात
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 91 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व रोहतक के संजीत कर रहे हैं। संजीत के भाई संजीव ने बताया कि चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संजीत का मुकाबला इक्वाडोर के बॉक्सर के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में संजीत अपना डिफेंसिव गेम छोड़कर विरोधी पर अटैक कर खेलने लगा। जिससे वो विरोधी बॉक्सर की रणनीति में फंस गया। उन्होंने बताया कि पहले राउंड में तो संजीत अपने फुटवर्क पर खेलता रहा, उसके बाद दूसरे व तीसरे राउंड में तो वह आगे बढ़कर विरोधी पर अटैक करने की कोशिश करता रहा। इन अंतिम दो राउंडों में ही संजीत ने अपना यह मुकाबला अपने हाथ से गवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के चलते अमित का पलड़ा भारी : कोच, टीम इंडिया
पहली बार दो भारतीय बॉक्सरों ने पदक किए पक्के, पदकों के रंग बदलना चुनौती
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच जगदीप हुड्डा ने बताया कि बुधवार को दो भारतीय बॉक्सरों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह अपने आप में एक इतिहास है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि एक साथ दो भारतीय बॉक्सर पुरुष वर्ग में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के लिए अब इन पदकों के रंग को कांस्य से गोल्ड में बदलने की चुनौती है। उन्होंने बताया कि अमित पंघाल सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के बॉक्सर से भिड़ेंगे। इसके अलावा भिवानी के बॉक्सर मनीष ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बताया कि अमित ने एशियन गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में कजाकिस्तान के बॉक्सरों को मात दे रखी है तो इस मुकाबले में मानसिक बढ़त के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed