{"_id":"696e7f1b67e522465a079894","slug":"working-women-in-the-district-will-soon-have-access-to-housing-facilities-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-147232-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगी आवास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगी आवास की सुविधा
विज्ञापन
19जेएनडी25-रेडक्रास के महिला होस्टल। स्रोत : कर्मचारी
जींद। सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को जल्द ही आवास की सुविधा मिलेगी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी महिला हॉस्टल को सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के लिए खोलेगा। कई साल से होस्टल बंद पड़ा था। अब इसका कार्य अंतिम चरण में है।
रेडक्रास सोसाइटी की ओर से सफीदों गेट के पास महिला हॉस्टल का निर्माण किया गया है। यह हॉस्टल खंडर स्थिति के कारण बंद करना पड़ा था। बाद में कई सालों तक इसकी ओर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
हॉस्टल को दोबारा शुरू करने में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने रुचि दिखाई और इसको दोबारा से महिलाओं के लिए शुरू करने की जिम्मेदारी एडीसी को दी थी।
तत्कालीन एडीसी विवेक आर्य ने इस होस्टल के कमरों का रिपेयर करवाने का काम किया। रेडक्रास सोसायटी ने इसके लिए हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति भी कर दी है। होस्टल में सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन
इन सुविधाओं से लैस हुआ होस्टल
कामकाजी महिला आवास में रहने वाली महिलाओं के लिए यहां पर सीसीटीवी कैमरा, मैस सुविधा, बिजली पानी कमरे के साथ रसोई आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। महिलाएं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद के कार्यालय से संपर्क कर कमरा किराए पर ले सकती हैं। रेडक्रॉस भवन में हॉस्टल वार्डन सरोज से सपंर्क कर सकती हैं।
वर्जन
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद की ओर से संचालित महिला हॉस्टल के रिपेयर का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें जिला जींद के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मचारी को रहने में सुविधा उपलब्ध होगी। यहां में ठहरने के लिए न्यूनतम किराया होगा। एक कमरे में रहने वाली महिला को तीन हजार रुपये प्रति माह किराया देना होगा। -रामजी लाल, जिला रेडक्रॉस सचिव