फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers to stage 'Fill the Jails' protest on the 10th.

Rohtak News: मजदूर दस को करेंगे जेल भरो आंदोलन

Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Workers to stage 'Fill the Jails' protest on the 10th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मजदूर संगठन सीटू 10 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के जेल भरो आंदोलन में शामिल होगा। बुधवार को जनता कॉलोनी स्थित मजदूर भवन में हुई सीटू जिला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सीटू जिला प्रधान प्रकाशचंद्र ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह और जिला सचिव विनोद ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण 80 फीसदी मेहनतकश जनता आर्थिक संकट झेल रही है।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य संकट, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता आंदोलन कर रही है। सरकार-पुलिस दमन से जनतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है। 4 लेबर कोड्स लागू कर 90 फीसदी मजदूरों को न्यूनतम श्रम कानूनों से बाहर किया गया है। इसके विरोध में 10 अगस्त को सुबह 10 बजे मानसरोवर पार्क में मजदूर व किसान हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed