{"_id":"6632d418a1d244a1cf07bfdd","slug":"workers-administered-oath-of-voting-awareness-on-labor-day-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107126-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दिलाई मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दिलाई मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ
Thu, 02 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व श्रमिक दिवस पर स्थानीय सूर्या रोशनी संस्थान परिसर में बुधवार को स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधकों नेे श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई।
बहादुरगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम परमजीत चहल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग 18वें लोकसभा आम चुनाव में देश के हर योग्य नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य पात्र व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रहे, जिसके लिए मतदाताओं को विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।