फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Work on the Rainakpura booster has picked up pace; safety report sent to the official.

Rohtak News: रैनकपुरा बूस्टर का काम हुआ तेज अधिकारी को भेजी सेफ्टी रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2026 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
Work on the Rainakpura booster has picked up pace; safety report sent to the official.
13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रका​शित बसों के संचालन की खबर। - फोटो : Archive
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। पानी की किल्लत झेल रहे रैनकपुरा के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य विभाग ने रैनकपुरा बूस्टर को बिजली कनेक्शन देने के लिए तेजी दिखाई है और सेफ्टी रिपोर्ट तैयार कर चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के पास भेज दी है।
रैनकपुरा, खोखराकोट, कबीर कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी, तेज कॉलोनी और फौजी कॉलोनी में वर्ष 2007 से पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच रहा। कॉलोनीवासियों के लगातार दबाव के बाद नवंबर 2025 में 1.11 करोड़ की लागत से 16 लाख लीटर क्षमता का बूस्टर बनना शुरू हुआ।
विज्ञापन

120-120 एचपी की दो मोटरें और नई पाइपलाइन मार्च तक बिछ चुकी है लेकिन बिजली कनेक्शन का बहाना बनाकर बूस्टर को शुरू नहीं किया था। अमर उजाला ने 4 जुलाई के अंक में अधूरे पड़े कनेक्शन का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने बूस्टर के लिए ट्रांसफॉर्मर भी रखवा दिया और ठेकेदार से सेफ्टी रिपोर्ट तैयार करवाई है। एप्लीकेशन फॉर इंस्पेक्शन रिक्वेस्ट के लिए भी आवेदन कर दिया है। उधर, बिजली निगम की ओर से भी कनेक्शन का कार्य तेज कर दिया है। चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से सेफ्टी सर्टिफिकेट मिलते ही कनेक्शन तुरंत कर दिया जाएगा। बूस्टर को 100 किलोवाट लोड से चालू किया जाएगा। इससे रैनकपुरा और आसपास पेयजल सप्लाई बेहतर हो सकेगी। संवाद

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।- फोटो : Archive

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।- फोटो : Archive

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।- फोटो : Archive

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।

13-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रकाशित बसों के संचालन की खबर।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed